आज भी रद रहेगी दर्जनों गाड़ियां, यात्रा करने से पहले एक बार जरूर पढ़े खबर
2023-04-08 09:54 AM
445
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियां आज 8 अप्रैल शनिवार को नहीं चलेगी। इसलिए अगर आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़े। दिव्य महाराष्ट्र मंडळ अपने पाठको को रद्द गाड़ियों की सूची उपलब्ध करा रहै । ताकि उनका सफर आसान हो सके। बतादें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में 5 अप्रैल, 2023 से रेल रोको आंदोलन चल रहा है। इसके के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
8 अप्रैल को रद रहने वाली गाड़ियां
12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस , 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस, 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 17007 सिकंदराबाद-रैकसोल एक्सप्रेस, 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, 20822 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 22512 कामाख्या -एलटीटी एक्सप्रेस, 22830 शालीमार –भुज एक्सप्रेस, 22893 साईनगर शिर्डी हावड़ा एक्सप्रेस और 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
रेल रोको आंदोलन के चलते 9 और 10 अप्रैल को भी ट्रेन रद रहेगी। जिसमें 20972 शालीमार –उदयपुर एक्सप्रेस शामिल है। वहीं 10 अप्रैल को 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद रहेगी। इसके साथ रेलवे ने 8 अप्रैल को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड- सम्बलपुर जंक्शन होकर चलाने जा रही है। वहीं पूरी से रवाना होने वाली 18477 पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग सम्बलपुर जंक्शन- झारसुगुड़ा रोड- ईब होकर चलेगी।