सेना भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल से, भिलाई, बिलासपुर व रायपुर में होगी परीक्षा
2023-04-11 04:51 PM
348
रायपुर। सेना भर्ती के लिए जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीयन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल 2023 को ली जाएगी। प्रत्येक दिन ऑनलाइन परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में ऑनलाईन परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्र, भिलाई, बिलासपुर और रायपुर में बनाए गए है। भिलाई में आईओएन डिजिटल जोन आईडी जेड ग्राउंड सेकंड और थर्ड फ्लोर पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट सिरसाकला भिलाई नगर, बिलासपुर में आईओएन डिजिटल जोन आई डी जेड, लख्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोडरी नियर हाई कोर्ट एवं रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन आई डी जेड पार्थिवी प्रो प्रावाइन कामर्शियल कॉम्प्लेक्स संत रविदास वार्ड नंबर 70, सरोना परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।