Chhattisgarh Weather- छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक, राजधानी का पारा पहुंचा 40 पर
2023-04-12 12:45 PM
241
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है। अब हवाएं उत्तर पश्चिम से चल रही है। इसके चलते छत्तीसगढ़ का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी था। लेकिन कल से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।
दोपहर बाद अब प्रदेश में गर्म हवाएं चलने लगी है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अधिक गर्मी पढ़ सकती है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होकर उत्तर पश्चिम हो गया है । इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है ।
प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान सारंगढ़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा गर्मी पड़ेगी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। हालांकि 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी.20 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।