मराठी समाज की महिलाओं ने मनाया हल्दी कुमकुम, हुए विविध आयोजन
रायपुर। पारिजात कॉलोनी बिलासपुर लस्थित महाराष्ट्र मंडल में चैत्र गौरी निमित समाज की महिलाओं के लिए महाराष्ट्र मंडल द्वारा हल्दी कुंकू व चैत्र गौरी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मराठी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंडल की कुछ सदस्यों ने बहुत आकर्षक सजावट की थी। जिसमे चैत्र माह से शुरू होकर फाल्गुन माह तक होने वाले सारे प्रमुख त्योहारों को रंगोली में माह अनुसार प्रदर्शित किया गया था। जो की कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं का आकर्षण केंद्र रही।
मंडल में समाज से आई सभी महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सजावट के लिए मंडल की उपाध्यक्ष सौ सुरभि खंगन, सौ उर्वशी सतर्के सहसचिव, सौ तोषी कोन्हेर के अलावा सौ माधुरी चिंचोलकर, सौ सुनीता चोपड़े, सौ रंजना दाणी सौ प्रज्ञा जोशी, सौ ज्योती होनप का योगदान रहा।