रायपुर

बंगाल में सम्मानित हुई राजधानी की शुभांगी आप्टे, पर्यावरण बचाने मुहिम के लिए मिला सम्मान

रायपुर। पर्यावरण को बचाने सालों से मुहिम चला रही राजधानी की शुभांगी आप्टे को बंगाल की एक संस्था ने सम्मानित किया। बतादें कि पर्यावरण की रक्षा के लिए शुभांगी लोगों को कपड़े से बने थैले बांटती है। उनका यह अभियान सालों से चल रहा है।
 

वेस्ट बंगाल में दीघा साइंस सेंटर में नव्या फाउंडेशन द्वारा नारी सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें राजधानी रायपुर की शुभांगी आप्टे को भी आमंत्रित किया गया था। उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं आयोजन में अलग-अलग स्थानों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली बहनों को भी सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष और पुलिस विभाग निरंजन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम बहुत सफल रहा। आयोजन में सम्मानित सभी महिलाओं ने अपने और अपने कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। शुभांगी ने वहां उपस्थित सभी को बताया कि कैसे उन्होंने पालीथिन के विरुद्ध अभियान शुरू किया। शुभांगी ने वहां मौजूद सभी लोगों को कपड़े  थैलियां उपहार स्वरूप भेंट की।