दुर्ग-रायपुर के बीच हाइवे में भारी वाहनों का आवाजाही बंद, बदला गया रूट
2023-04-16 01:48 PM
514
रायपुर। रायपुर से दुर्ग जाने वाले सभी लोगों को निर्माणाधीन हाइवे की वजह से रोज परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में रायपुर से दुर्ग जाने वाले हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बता दें की हाईवे रूट पर बने रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के चलते ये निर्णय लिया गया है। हाईवे पर पांच मीटर से अधिक चौड़ाई वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। जिला प्रशासन ने पांच मीटर से अधिक चौड़ाई वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया है।
जानकारी मुताबिक रापुर से दुर्ग जाने वाले हैवी वाहन भिलाई-3 से उम्दा, हथखोज, छावनी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगे। हाइवे में चार स्थानों पर ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। डबरा पारा चौक में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते मार्ग की चौड़ाई 5 मीटर से कम हो गई है। ऐसे में यदि यहां से हैवी वाहन गुजरते तो दुर्घटना और जाम की आशंका काफी बढ़ सकती थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। NH-53 से रायपुर से दुर्ग के बीच हर दिन डेढ़ से दो लाख वाहन गुजरते हैं। इसमें 30-40 हजार हैवी वाहनों की संख्या होती है। रात के समय इन वाहनों का दबाव सबसे अधिक होता है।