सूने मकान में चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल तीन गिरफ्तार
2023-04-28 12:52 PM
239
रायपुर। राजधानी पुलिस ने खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित हर्षित विहार के एक सूने मकान में चोरी करने वाले दो दो अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल तीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में संलिप्त आरोपी संतोष राठौर है घटना का मास्टर माईंड है। संतोष के विरूद्ध रायपुर एवं ओडिशा के राउरकेला सहित अलग-अलग थानों में लूट/चोरी के 2 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। संतोष ने 2022 में थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के सूने मकान में चोरी की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित विहार कालोनी उरकुर निवासी अजय कुमार ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उनके पड़ोस में विकास मिश्रा का मकान है। जो दिनांक 15 मार्च से अपने गांव झारखंड गया है। जाते वक्त प्रार्थी को उसके घर की देख-रेख करने बोला था। 23 मार्च को विकास मिश्रा के मकान को देखा तो पाया कि पर गेट का ताला टूटा हुआ था, घर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था, घर में रखे आलमारी के लॉकर का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें कुछ भी नही था।
जिसके बाद अजय ने विकास मिश्रा को फोन कर इसकी सूचना दी। विकास मिश्रा द्वारा लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात थे जो नही है बताया गया। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी के पड़ोसी विकास मिश्रा के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर घर में रखे अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। आस-पास लगे सीसीटीव्ही फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों की तस्दीक करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की।
इसी दौरान पुलिस को आरोपी संतोष राठौर जो पूर्व में भी लूट/चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा संतोष राठौर की पतासाजी कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संतोष राठौर द्वारा अपने साथी कोमल दास मानिकपुरी एवं आकाश उर्फ अमन राय के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।