रेड्डी अन्ना एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित कर रहा था ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2023-04-30 01:50 PM
194
रायपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में आनलाइन सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने जिले के सभी थानों में आनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।
इसी तारतम्य में 29 अप्रैल को एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना गोबरा नवापारा क्षेत्रांतर्गत साहू गुड्डी सूरज टेलर्स के सामने स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा आनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोबरानवापारा को सटोरिया को रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए।
जिस पर एण्टी क्राईम, सायबर यूनिट तथा गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड मारी। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था, पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ पंजवानी निवासी गोबरा नवापारा बताया। पुलिस ने उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक किया। उसके मोबाईल फोन में रेड्डी अन्ना एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।