रायपुर

मोरपंख,धान और क्रोशिया से छात्राओं ने बनाई राखियां

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार जोशी के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति द्वारा राखी बनाओ एवं अरेबिक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राखी बनाओ प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ.रूपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित,डॉ.नम्रता शर्मा विभागाध्यक्ष भूगोल,एवं डॉ.ज्योति मिश्रा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी थी।छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियां मोरपंख,धान और कोशे आदि का उपयोग कर सुंदर राखियां बनाई।राखियों में जगन्नाथ भगवान की आकृति भी बनाई गई।राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पिता प्रधान एम एस सी तृतीय सेम. बॉटनी, द्वितीय स्थान पर धनेश्वरी साहू एम एस सी प्रथम सेम. गणित एवं तृतीय स्थान पर रेणुका यादव बी कॉम प्रथम सेम रहे।

सांत्वना पुरस्कार गौरी धीवर एम एस सी तृतीय सेम. बॉटनी को मिला।मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दीप्ति झा विभागाध्यक्ष भौतिकी, डॉ.प्रीति श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष बॉटनी,डॉ.रूपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित थी।अरेबिक मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गौरी धीवर एम एस सी तृतीय सेम. बॉटनी,द्वितीय स्थान पर चांदनी पटेल एम एस सी  द्वितीय सेम.जूलॉजी तथा तृतीय स्थान पर नेहा देवांगन बी एस सी तृतीय सेम.गणित रही।सांत्वना पुरस्कार दामिनी बी कॉम प्रथम सेमेस्टर को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के सदस्य डॉ सीमारानी प्रधान, डॉ श्वेता अग्निवंशी, डॉ श्रद्धा मिश्रा एवं प्रो नयनी टांडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।रीतेश लहरे एवं नरेंद्र का तकनीकी सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में समिति की संयोजक डॉ निधि गुप्ता ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।