रायपुर

RAIPUR CRIME : धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने की कोशिश... तीन मामलों में रायपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी की टिकरापारा पुलिस ने एमएमआई अस्पताल के पास धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने की कोशिश करते हुए एक बदमाश को धर दबोचा है। इस बदमाश का नाम गोलू साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी एमएमआई अस्पताल के सामने लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर बताया गया है। इस बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 203/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

टिकरापारा पुलिस ने एक दूसरे मामले में शुभम के-मार्ट के सामने पुराना धमतरी रोड के पास धारदार चाकू के साथ आरोपी मोहम्मद सादिक उर्फ मोना पिता मोहम्मद युनूस निवासी गोकुल नगर नई बस्ती दुर्गा मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 201/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आर्म्स एक्ट का एक अन्य मामला आजाद चौक थाना में दर्ज किया गया है। आजाद चौक थाना पुलिस ने सारथी चौक के पास धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे आरोपी इद्दु खान पिता रफीक खान निवासी ईदगाहभाठा रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 125/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।