रायपुर

भाजपा विधायक भसीन के निधन की खबर निकली अफवाह... सीएम ने ​ट्वीट कर लिखा... ईश्वर उनको लंबी उम्र दे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की सूचना प्रसारित हो रही थी। ताजा जानकारी के मुताबिक वह खबर अफवाह साबित हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद से होकर ट्वीट किया है कि विधायक भसीन की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन उनका उपचार जारी है। 

गुरुवार दोपहर भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की सूचना तेजी से वायरल हो रही थी। उनकी तबीयत काफी नाजुक है और रायपुर के निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में उनका उपचार गहन कक्ष में चल रहा है। उनकी हालत अच्छी नहीं बताई जा रही है, लेकिन इस बीच एक अफवाह ​अप्रिय घटना को लेकर उड़ गई थी। 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए ट्वीट किया है कि उनकी हालत जरुर नाजुक बनी हुई है। साथ ही उन्होंने उनके लंबी उम्र की कामना की है।