रायपुर

राजनांदगांव का अजब प्रत्याशी नींबू-मिर्च की माला पहनकर पंहुचा नामांकन पत्र भरने....

रायपुर| लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के नामांकन फ़ार्म भरने का सिलसिला जारी है | प्रत्याशी कहीं अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे है तो कोई, ढोल नगाड़े लेकर तो कोई अकेले ही नामांकन फ़ार्म भरने पहुंच रहे है। राजनांदगांव में एक निर्दलीय प्रत्याशी नींबू मिर्च की माला पहनकर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंच गया।  

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए नामांकन फ़ार्म भरने पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी का एक अनोखा ही अंदाज देखने को मिला। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी नींबू मिर्च की माला पहनकर नामांकन फ़ार्म भरने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में पहुंच गया | निर्दलीय प्रत्याशी का यह अनोखा अंदाज लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। निर्दलीय प्रत्याशी ने दावा किया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल व बीजेपी के प्रत्याशी संतोष पांडे के सामने चुनावी मैदान में अपने पूरे दमखम के साथ उतर रहा है।  

छत्तीसगढ़ में ३ चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है | जिसमें २ चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट में मतदान होगा | आज 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है | अभी तक लोगों ने बड़ी संख्या में नामांकन पत्र जमा किये है | जिसमें कवर्धा के रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने अनोखे अंदाज में नींबू मिर्च की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया |  इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी  ने कहा कि मैं अपना नामांकन पत्र जमा करने आया हूं |  हम कोई शुभ काम जब करते हैं तो घर या दुकान में नींबू मिर्ची की माला अवश्य ही लगाते हैं | यह हमारे लिए आस्था का प्रतीक है, इसलिए मैं यह नींबू-मिर्च की माला पहन कर आया हूं |