रायपुर

घर पर ही बनाए हर्बल लिपिस्टिक और डियो... स्किल डेवलपमेंट शिविर में 7 अप्रैल को आकर सीखे विधि

रायपुर। अगर आप भी सिखना चाहते है हर्बल लिपिस्टिक के साथ डियो, साबुन, डिशवाश बनाना तो जी हां यह शिविर आपके लिए ही है। महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन मीसो द्वारा रविवार, 7 अप्रैलको सुबह 10 बजे से स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन एमजी रोड स्थित जैन दादावाड़ी में किया जाएगा। इस शिविर में हर्बल साबुन, हर्बल फिनायल, हैंडवाश, डिशवाश, लिपिस्टिक, कपड़े के बैग, बांस की चाय बनाना सिखाया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक वीर लोकेश कावड़िया ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति द्वारा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन की ओर से स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया गया है।

लोकेश ने आगे बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। रा मटेरियल सामग्रियों की व्यवस्था भी मीसो (महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर) के द्वारा ही की जाएगी।  प्रतिभागी सिखने के बाद अपने हाथों से उत्पादों को बनाएंगे और उसे घर भी ले जा सकेंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश मूणत विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़, अध्यक्षता पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर करेंगे। विशेष अतिथि के रुप में विजय कांकरिया अध्यक्ष, अभय भंसाली , कार्यकारी अध्यक्ष, नरेश बैदमुथा ट्रस्टी, राजेन्द्र गोलछा ट्रस्टी, उज्जवल झाबक ट्रस्टी, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट, जितेन्द्र गोलछा अध्यक्ष, महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति उपस्थित रहेंगे।