छत्तीसगढ़ में मौसम बदला तेज अंधड़ के साथ हो रही बारिश....चेतावनी जारी
रायपुर | छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम बदला है | सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बदली छाई हुई है और तेज हवाओं के साथ कही कही रुक-रुक कर बारिश भी हुई है | भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम से आम लोगों को आज थोड़ी बहुत राहत तो अवश्य मिली है | वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक तेज़ अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है |
बिलासपुर जिले में अचानक मौसम में परिवर्तन होने से बहुत सी जगहों पर तेज हवाएं चलीं | वहीं शहर के सोनालिया चौक के पास नवरात्र के लिए सजाए गए पंडाल और डोम आंधी और तूफान उड़ गए, जिससे लोगों को यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |