रायपुर

Chhattisgarh Board Result 2024: इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं 10वीं-12वीं नतीजे

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा होने के बाद अब परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इन्तेजार है। परीक्षार्थी बड़ी ही बेशब्री से नतीजे का इन्तेजार कर रहे है। इन सबके बीच छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर ये हैं कि 10 मैं तक बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो सकते है।

पिछले दिनों मंडल की चेयरमैन रेणु पिल्ले ने मूल्यांकन केंद्राध्यक्षों से चर्चा कर जानकारी मांगी थी। इसके मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि मई में ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की साइट cgbse.nic.in और result.cg.nic.in पर जाकर रोलनंबर के आधार पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इस बार होली का पर्व 25 मार्च को पड़ी थी। इससे पहले ही बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा हो चुकी थी। परीक्षा में 7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।