रायपुर

आईवीएफ सेंटर में हुई लापरवाहीसे गई महिला की जान

रायपुर। राजधानी के एक आईवीएफ सेंटर में डॉ. की  लापरवाही से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सेंटर के खिलाफ मृतका के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट कराई है।

पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडरी स्थित इंदिरा आवीएफ सेंटर का है जहां राजनांदगांव के लखोली की रहने वाली 26 वर्षीय नीलम साहू की सेंटर में पदस्थ डाक्टर की लापरवाही के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि नीलम साहू का इंदिरा आवीएफ सेंटर मे काफीदिनों से इलाज चल रहा था। सेंटर की प्रमुख डॉ. रश्मि दिलीप कुमार ने उसके गर्भाशय का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई। नीलम के पति मनोज साहू और उसके देवर रूपेंद्र साहू ने ऑपरेशन के दौरान डॉ. पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन से पहले नीलम पूरी तरह से स्वस्थ थी और उसने अपनी सेल्फी भी भेजी थी परिजनों ने इंदिरा आवीएफ सेंटर के डॉ. के खिलाफ थाने में शिकायत की है।