ठेकेदार पर लगा 25 हजार का जुर्माना....नालियां गन्दगी से भरी पाई गई
रायपुर। क्या सिर्फ जुर्माना लगा देने से नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता है | रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने शुक्रवार कांशीराम नगर के सभी नाले व नालियों का निरीक्षण किया। वहां भारी मात्रा में गन्दगी पाए जाने पर सफाई ठेकेदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया । डॉ. पाणिग्रही ने बताया जांच के दौरान पाया गया कि वहां नाले व नालियों की सफाई बहुत दिनों से नहीं की गई थी। नालिओं में सभी जगह कचरे भरा पड़ा था। कचरे का रोज उठाव भी नहीं हो रहा था। इस कारण से सभी जगह गन्दगी थी। इसके बाद सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की गिनती में भी कुल 35 कर्मचारी होना था। किंतु मात्र 22 कर्मचारी वहां कार्यरत करते मिले। ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही करने पर उस पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। ठेकेदार को नियमित रूप से साफ – सफाई करने के लिए चेतावनी भी दी गई।