रायपुर

मतदान दल हुआ रवाना....गरियाबंद के संवेदनशील क्षेत्रों के लिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनावी शोरगुल आज शाम थम जाएगा। दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीटों में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इस बीच अति संवेदनशील इलाकों के लिए जैसे आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना कर दिया गया है। कलेक्टर ने सभी को गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे आमामोरा ओंड के लिए हेलीकॉप्टर से मतदान दल को रवाना किया और उन्हें गुलाब फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी। दोनों बूथ में वोटिंग के लिए 6 दलों के अलावा उतने ही संख्या में रिजर्व दल को भी भेजा गया है। जिनमें कुल 12 दलों को प्रशासन ने 48 घंटे पहले रवाना कर दिया है। पुलिस परेड ग्राउंड में सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हे रवाना किया गया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में हुए 76 प्रतिशत से इस बार ज्यादा करने का लक्ष्य हासील होगा यह उम्मीद जताई जा रहे है। महीने भर पहले से हमने जागरूकता के अभियान चलाए हैं और विभिन्न माध्यमों से यह अभियान सतत अभी भी जारी है ।