क्या राधिका खेड़ा भाजपा में होंगी शामिल....
रायपुर | कुछ ही दिनों पहले राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर अभद्रता का आरोप लगाया था और रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दी | उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पर सवाल उठ रहे हैं और भाजपा आरोप लगा रही है | भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है | उन्होंने कहा कि राधिका खेड़ा को कांग्रेस से न्याय नहीं मिला, वे अपमानित हुई | उनके अपमान से छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है | दोषियों के खिलाफसख्त कार्रवाई होनी चाहिए | कांग्रेसियों ने उनका अपमान किया इसलिए भाजपा की ओर आ रही हैं, इसके साथ ही अजय चंद्राकर ने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है |