रायपुर

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मंगलवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला

रायपुर | बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मंगलवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया। जगदलपुर के साथ ही रायपुर, बिलासपुर व प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली।

मंगलवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही प्रदेश भर में ठंडी हवाओ के साथ वर्षा भी हुई। दोपहर के वक्त तेज धूप भी निकल गई और इसके चलते उमस व गर्मी बढ़ी, लेकिन देर शाम फिर से मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चली। बारिश व ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में गिरावट लाकर मौसम को सुहाना बना दिया।

वही अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। साथ ही पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री तक कम रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा, बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेगी | उसके बाद ही मौसम का रुख बदलेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडकता भी बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद है | अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है | उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।