रायपुर

बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत रहा आत्मानंद स्कूल सरोना का परिणाम

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडळ ने गुरुवार, 9 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं प्रदेश के आत्मानंद स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की बाजी मारी। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरोना का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सरोना की प्राचार्य श्यामल जोशी ने बताया कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सभी संकायों को मिलाकर 42 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों की पढ़ाई होती है। हिंदी माध्यम में कला संकाय के 6, बायो के 6 और वाणिज्य के 8 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं अंग्रेजी माध्यम में बायो के 11 और गणित के 11 बच्चों ने पऱीक्षा दी थी। सभी बच्चें अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए।

जोशी ने आगे बताया कि हिंदी माध्यम में वाणिज्य संकाय की भावना पांडे 84.6 फीसद अंक के साथ स्कूल में प्रथम रही। वहीं जेनिफर 83 फीसद अंक के साथ दूसरे और 80.6 फीसद अंक के साथ नम्रता साहू तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंग्रेजी माध्यम में गणित की छात्रा वंशिका दीवान ने 91.4 फीसद अंक के साथ प्रथम रही। ओंकार कौर ने बायो में 85 फीसद द्वितीय और गणित में कीर्ति साहू ने 77.2 फीसद अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जोशी ने बताया कि 10वीं बोर्ड में भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों का परिणाम अच्छा रहा। हिंदी माध्यम में 84.1 फीसद के साथ नंदिनी साहू प्रथम, 84 फीसद अंक के साथ ऐश्वर्या साहू द्वितीय और 79.33 अंक के साथ मुस्कान कौशिक तीसरे स्थान पर रही। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे बच्चों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 95 फीसद अंक के साथ डिंपल टांक पहले स्थान पर रही। 85.8 फीसद के साथ आशना साहू दूसरे स्थान पर काबिज हुई। 85.5 अंक के साथ अनामिका ग्वालरे और स्वाती घृतलहरे ने संयुक्त रुप से स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।