रायपुर

नुक्कड़ नाटक: रायपुर AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

रायपुर। एम्स रायपुर में नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने एम्स परिसर के रजिस्ट्रेशन सेंट्रल डोम में मरीजों एवं परिजनों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से होनी वाली परेशानियों के बारे में बताया गया।जिसमें सभी एम्स के नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया।  

नुक्कड़ नाटक के जरिए नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। साथ ही कहा कि नशे से अपने जिंदगी बर्बाद हो रही व नशा छोड़ कर हम अपनी जिंदगी सुधार सकते हैं। साथ ही अपने परिवार को समाज को भी सुधार सकते है।

इस अवसर पर एम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिबाकर साहू और मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह एवम एसोसिएशन के अध्यक्ष बंटी कुमार समेत विशोक एन, श्रीनिवास कुलकर्णी, चिदंबरम कुलकर्णी, भंवर परिहार, अजय सिंह, प्रदीप जक्का, मुकेश यादव, रविकिरण, रविचंद्रा, रचना सोनी, लोकेश, हंसराज, गिरीश, विद्याश्री, कणमणि आदि उपस्थित थे। प्रोग्राम का संचालन नर्सिंग अधिकारी महेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।