रायपुर

बोर्ड परीक्षाओं में लक्ष्मीनारायण स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बीते दिनों 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक साला गुरुकुल परिसर काली बाड़ी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्कूल की प्राचार्या मनीषा गहाई ने बताया कि 10वीं में गार्गी और 12वीम में कागज और लक्ष्मी ने शाला का गौरव बढ़ाया है।  10वीं बोर्ड में स्कूल का परिणाम 82.61 फीसद और 12वीं बोर्ड में 84.05 फीसद रहा। कक्षा 10वीं में गार्गी सुना ने 93.66 फीसद अंक लेकर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं के वाणिज्य संकाय से काजल तिवारी और लक्ष्मी देशलहरे 84.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही। स्कूल के अन्य बच्चों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा।