रायपुर

नगर निगम को नहीं मिली अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी… 5 एकड़ की प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

रायपुररायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के तहत हीरापुर जरवाय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 5 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगाई गई।|

अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनाई गई अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। प्लाटिंग के लिए बनाई गई सभी प्लाटों की अवैध नींव को हटाने की कार्यवाही की गई। बनाई गई सभी अवैध नींव को थ्रीडी से तोड़ा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया।

जोन 8 जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार हीरापुर जरवाय में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई गई है।

जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जाएगी।