रायपुर

केंद्र से छत्‍तीसगढ़ लौटीं IAS ऋचा शर्मा को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, वन विभाग की अपर मुख्य सचिव नियुक्‍त

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आइएएस अफसर ऋचा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रदेश लौट आई हैं। मुख्य सचिव रैंक की अधिकारी ऋचा को राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। वह मंगलवार को विभाग ज्वाइन करेंगी और पहले ही दिन विभाग की समीक्षा बैठक भी करेंगी। ऋचा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में कार्य कर चुकी हैं उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

पिंगुआ अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग और अति. प्रभार अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग केवल अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत रहेगा।