देश में प्री मानसून का आगमन, छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में प्री मानसून का आगमन हो रहा है | केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की आगमन का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को इस गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिले के मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले दिनों प्रदेश की तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। हालंकि लोगों को गर्मी से अभी भी राहत नहीं मिली है। लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है