राजधानी रायपुर में बिज़नेस ट्रेनिंग प्रोग्राम 1 व 2 जून को... जेसीआई रायपुर मेट्रो का आयोजन
रायपुर। पर्सनैलिटी डेवलपमेंट संस्था जेसीआई रायपुर मेट्रो वर्ष 2024 का सबसे बड़ा बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम करने जा रही रही है। यह कार्यक्रम होटल ग्रैंड कैनयन में 1 और 2 जून को होगा। जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर विक्रम शर्मा ने बताया कि इस प्रोग्राम के मुख्य ट्रेनर गुजरात प्रदेश के हिमाद्री सिन्हा होंगे, जो एक प्रख्यात इंटरनेशनल बिज़नेस ट्रेनर है। वह इस दो दिवसीय ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को अपने बिजनेस की 10 गुना ग्रोथ के बारे में बताएंगे। उनकी इसी ट्रेनिंग के माध्यम से कई लोगों ने अपने व्यापार को एक नई दिशा दी है।
जेसीआई रायपुर मेट्रो के सौजन्य से यह ट्रेनिंग न्यूनतम शुल्क में शहर वासियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के नव उद्यमी भाग ले सकते हैं। युवाओं के लिए खास कर जो नए बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी प्रकाश कोसरकर ने रायपुर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रेनिंग सेशन में भाग लेने की अपील की है।
मीडिया प्रभारी विजय हिशीकर व सतीश छाबड़ा ने बताया कि बिज़नेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के लिए 9301544440, 9893151211 और 9179016101 नंबर पर प्रतिभागी अपना पंजीयन करा सकते है।