रायपुर

अभनपुर मुख्यमार्ग में मोहन ढाबा के पास चलती हुई यात्री बस में लगी भीषण आग

रायपुर |  अभनपुर मुख्यमार्ग में मोहन ढाबा के पास चलती हुई महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में भीषण आग लगी। बस में करीब 35 यात्री सवार है।

जिन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। अभनपुर पुलिस घटनास्थल पर माैजूद है। बताया जा रहा है कि, यात्री बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। 

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। चलती बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में आग लगी है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर अभनपुर मुख्यमार्ग में मोहन ढाबा के पास चलती बस में भयंकर आग लगी है। यात्री बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी।

ये हादसा अभनपुर के पास का बताया जा रहा है। वहीं बस में 35 यात्री सवार थे। बस के एसी का पाइप फटने से ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई है। धीरे धीरे आग इतना बढ़ा कि पूरे बस धूं-धूं कर जल गई।