रायपुर

रायपुर के रिंग रोड 1 नंबर के रेनॉल्ट शोरूम में पास लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। रायपुर के रिंग रोड 1 नंबर रेनॉल्ट शोरूम में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है। आग को काबू पाने की कोशिश जारी है। पूरा मामला आमनाका थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से आग की खबरें लगातार आ रही है। पिछले दिनों गोंदवारा के फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। आग की चपेट में आने के दो महिला कर्मचारी की मौत हो गई थी। वहीं भनपुरी के टिंबर मार्केट में भी आग लगी थी। वहीं रेनॉल्ट शोरूम में आग लगने की खबर है। हालांकि आग को बुझाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।