रायपुर

Raipur Police Breaking : कुछ ही देर में रायपुर पुलिस कोर्ट मे पेश करेगी लॉरेंस गैंग के गुर्गे

रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की आज 8 दिन की पुलिस रिमांड ख़त्म होगी। रायपुर पुलिस इन आठ दिनों में आरोपियों से पूछताछ में कुछ खास राजफाश करने वाली बातें नहीं उगलवा पाई हैं। संभवतया आज दोपहर 3 बजे के बाद रायपुर कोर्ट में चारों आरोपियों को पेश कर जेल अभिरक्षा में भेजा जायेगा।

जानकारी के मुताबिक सुपारी किलर रोहित का डेढ़ महीने का सीडीआर क्राइम ब्रांच खंगाल रही है। रायगढ़ और रायपुर में जिन जगहों पर डेढ़ महीने पहले आरोपी रोहित स्वर्णकार ने रेकी की थी उन जगहों पर सबूत की तलाश में पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार रिमांड के दौरान रायपुर पुलिस को आरोपियों से कुछ खास जानकारी नही मिली। बताते हैं कि 8 दिन की रिमांड ख़त्म होने के बाद आज जेल दाखिल होंगे शूटर। यह मन जाये तो घटनाक्रम में महज चार कथित शूटरों के अलावा पुलिस के पास होम मेड गन और दो भरी हुई मैगजीन के अलावा आरोपियों का नाम पता ही है।