रायपुर

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है

रायपुर। आज सुबह 8 बजे से लोकसभा चुनाव में 542 सीटों ( कुल 543- सूरत में भाजपा निर्वि‍रोध विजयी) पर हुई वोटिंग की गणना होगी। इसके साथ ही यह तय होगा कि देश की सत्‍ता पर कौन काबिज होगा। आज छत्‍तीसगढ़ में कुल 11 सीटों पर मतगणना है। भाजपा सभी राज्‍यों में इस बार पिछला प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरी है तो वहीं कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद से चुनाव लड़ा। बहरहाल किसे कितनी सीटें मिलेंगी यह आज साफ हो जाएगा। 

पहले राउंड में रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल आगे, भाटापारा से 1500 की लीड पर चल रहे है तो वही, बलौदाबजार से 2000 से अधिक मतों से आगे।

हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल  2402 वोटो से रुझानों में आगे चल रहे हैं। उनके विरुद्ध भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय लड़ रहे हैं।

बस्तर लोकसभा सीट की बात करे तो बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप महेश कश्यप 3716 वोटों से आगे | 

जांजगीर चांपा सीट से बीजेपी की कमलेश जांगड़े 15368 वोटों से आगे | 

कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत आगे | 

बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी  प्रत्याशी तोखन साहू 2037 वोटों से आगे | 

रायगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 34991 वोटों से आगे |  

सरगुजा सीट से बीजेपी से चिंतामणि महाराज आगे चल रहे हैं | 

कांकेर से बीजेपी भोजराज नाग 8856 वोट से आगे।

दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल (BJP) से आगे | 

महासमुंद सीट से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी आगे चल रही है |