तीन IAS अधिकारियों का तबादला : नीलेश क्षीरसागर बनाए गए कांकेर कलेक्टर, आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया। इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापस रायपुर बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग Home Department में पोस्टेड रह चुके हैं। उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ वासु जैन को अपर सचिव योजना एवं आर्थक सांख्यिकी विभाग में पदस्थ किया गया है।
