video छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: समय से 5 दिन पहले पहुंचा मानसून.... सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश
2024-06-09 05:40 PM
376
रायपुर | भीषण गर्मी को झेलते आज आखिरकार मौसम ने राहत दे ही दी | कहते है कि गर्मी आती है जाती हैं | कहां जाता है कि गर्मी किसी की भी बहुत दिनो तक नहीं रहती | बरसात का आगमन रायपुर में हो चुका है वीडियो में देखें | झमाझम बरसात हो रही है रायपुर में और कहीं कहीं रह रह कर रायपुर के आस पास स्थानों में बहुत भारी से बहुत भारी बरसात होने की मौसम विज्ञानीयो ने आशंका जताई है | गर्म धरती पर पानी के बूंदे पड़ती है तो धरती सुगंधित होती उठती है | ऐसा लगता है मानों कि प्रकृति ने चारों तरफ अपने हाथ फैला कर बरसात का स्वागत किया हो | छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा है। शनिवार शाम दक्षिण पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रवेश किया। मानसून के प्रवेश के साथ ही सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। वहीं राजधानी रायपुर में रविवार शाम बारिश हुई।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, बारामती, निजामाबाद, छत्तीसगढ़ के सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर में है। दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर के शेष भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग और तेलंगाना में अगले दो-तीन दिनों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। राजधानी के आउटर कमल विहार में 60-70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। प्रदेश में कल 10 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, कल के बाद से 13 जून तक मामूली वृद्धि का क्रम बनने की संभावना है । शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री बस्तर संभाग के सुकमा जिले से हो चुकी है. आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून बस्तर सहित रायपुर पहुंचने वाला है. अब लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत भी मिलेगी।