नारायणपुर में प्रेशर आईइडी विस्फोट में आइटीबीपी 53वीं वाहिनी के दो जवान घायल
रायपुर | छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नाराणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल में नक्सलियों ने आईइडी ब्लास्ट किया है जिसमें आइटीबीपी के असिस्टेंट कमांडर और कांस्टेबल घायल हो गए |
कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतूल और मोहंदी के मध्य जंगलों में नक्सलियों के लगाए हुए, प्रेशर आईइडी विस्फोट में आइटीबीपी 53वीं वाहिनी के दो जवान घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे कुतुल के पास नक्सलियों ने पूर्व से लगाये आईइडी विस्फोट होने से स्फ्लिंटर लगने से आइटीबीपी के दो जवानों को आंशिक चोट आई है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चल रहा है।