नकली नोट छापने की मशीन व विस्फोटक सामग्री जब्त : सुकमा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायपुर | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान फिर एक बार सुकुमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है | सुकमा पुलिस को नक्सलियों के पास से एक नकली नोट छापने की मशीन मिली है। वहीं सर्चिंग टीम ने 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल भी बरामद भी की।
वर्ष 2022 में बड़े नक्सली कैडरों ने प्रत्येक एरिया कमेटी के नक्सली सदस्य को नकली नोट छापने की ट्रेनिंग दी थी। वहीं प्रशिक्षण के बाद नक्सली नकली नोट छापकर क्षेत्रों के अलग अलग साप्ताहिक बाजारों में खपा रहे थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा नकली नोट छापने और प्रयोग करने की सुचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस अलर्ट हो गई। जिसके बाद सुकुमा पुलिस व जिला बल, डीआरजी बस्तर फाइटर एवं 50 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना पर सर्चिंग के लिए ग्राम मैलासूर, कोराजगुड़ा, दंतेशपुरम व आस-पास के क्षेत्र में रवाना हुई। इस दौरान ग्राम कोराजगुड़ा के जंगल में छिपे नक्सली सुरक्षा बल को देख मौके से फरार हो गए।
सुकुमा पुलिस ने बताया कि, सुकुमा सुरक्षा बल को घटनास्थल से नक्सलियों के पास से एक नकली नोट छापने की मशीन मिला। वहीं सर्चिंग टीम ने 50, 100, 200, 500 रुपये के नकली नोट के सैंपल बरामद भी किए हैं। साथ ही कोराजगुड़ा के जंगलों से बड़ी मात्रा में भरमार बंदूक, वायरलेस सेट, मैग्जीन पोच, नक्सली काली वर्दी कपड़ा एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।