'सहयोग' की बैठक में सदस्यों ने लिया रथयात्रा का मजा
2024-07-08 07:08 PM
428
रायपुर। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सहयोग ने अपनी मासिक बैठक में रथयात्रा व विठ्ठल- रखुमाई की सुंदर झांकी निकाली। साथ ही रथयात्रा व विठ्ठल भगवान की वारी का आनंद भी लिया। झांकी की सुंदर सजावट दीपक व दिव्या पात्रीकर ने किया और उनका साथ श्रध्दा मरघडे ने दिया। 'सहयोग' के ज्यादातर सदस्य इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के बाद डा. जेएस. उरकुरकर ने निसर्ग व ईश्वर की ओर से दी जाने वाली देन को विज्ञान से जोड़कर समझाया। ज्योति डोलस ने एक भारूड और श्रद्धा ने जगन्नाथ भगवान की कथा प्रस्तुत की। जोत्सना भाटे ने वाणी के प्रकार की जानकारी दी। तत्पश्चात शुभांगी आप्टे ने सदस्यों के बीच रोचक गेम्स कराए। वहीं 'सहयोग' के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल वैशम्पायन के निधन पर दो मिनट मौन श्रद्धांजलि दी गई और समाज में उनके योगदान का स्मरण किया गया।