सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था ने किया विद्यार्थियों का सम्मान
रायपुर। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ ने रथयात्रा के दिन वृंदावन हाल सिविल लाइन में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव शामिल हुए। वहीं शताब्दी पांडे, अर्चना शुक्ला, डॉक्टर सांत्वना ठाकुर, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, जे रंगा राव, रानी सिन्हा, स्वामी अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में दल्लीराजहरा, दुर्ग, भिलाई और रायपुर के 30 छात्रों को सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को सर्टिफिकेट और शील्ड प्रदान पर उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सफलता के इस प्रवाह को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं शताब्दी सुबोध पांडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अभिभावकों से कहा कि अपने बालकों की अभिरुचि का ध्यान रखते हुए उन्हें उस विधा में शिक्षा प्रदान करवाएं। वृंदावन हाल पूरे दर्शक, विद्यार्थी और उनके पेरेंट्स से भरा रहा। सेवा समिति की टीम ने अन्य समाज के प्रमुखों को स्वागत सम्मान किया। लक्ष्मीनारायण की तरफ से सेवा समिति टीम को भगवान की प्रतिमा भेंट की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने सभा को मंत्र मुग्ध कर दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एम सुनीता का मुख्य अथिति ने सम्मान किया गया। सेवा समिति अध्यक्ष सी नागेश्वर राव ने मंच संचालन किया।