राजधानी रायपुर में राष्ट्र गौरव का पुनर्जागरण 25 अगस्त को
रायपुर। स्व. कुंदन लाल जैन विचार मंच के तत्वावधान में राजधानी रायपुर में राष्ट्र गौरव का पुनर्जागरण का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पूजनीय विराग मुनि जी का विशेष सानिध्य है। आयोजन समिति के चंदन और नंदन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से मे मेडिकल कॉलेज सभागार, रायपुर होगा।
जैन बंधुओं ने बताया कि मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन श्रीराम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानव्यापी मंदिर मामले के प्रमुख अधिवक्ता रहे है। विष्णुशंकर जैन ने साल 2010 में बालाजी लॉ कॉलेज से डिग्री लेकर वकालत शुरू की। तब से वह पिता हरिशंकर जैन के साथ हैं। विष्णु जैन ने श्रीराम जन्मभूमि मामले से प्रैक्टिस शुरू की थी। पिता-पुत्र की जोड़ी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ज्ञानवापी शृंगार गौरी समेत देशभर के करीब 110 मामलों की पैरवी कर रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में भी विष्णु जैन हिंदू पक्ष की पैरवी कर रहे हैं।