रायपुर

मिलन समारोहः 27 साल बाद अपने शिक्षकों से मिले कुसुम ताई दाबके स्कूल के छात्र

रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध सौ. कुसुम ताई दाबके उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सन 1997-99 में कक्षी 11वीं-12वीं के पूर्व विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उस समय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने मिलकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

इस कार्यक्रम में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी शामिल हुए। 97-99 के दौर में वे वहां व्याख्याता हुआ करते थे। कार्यक्रम में तत्कालीन शिक्षण गण प्राचार्य सविता गोवर्धन, व्याख्याता अखिल खरे, नीलिमा सावरकर, विरेंद्र मानसरोवर, मनीषा एवं वर्तमान प्राचर्य जितेंद्र सेन, सहायक शिक्षक यादव मैडम को सभी विद्यार्थियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम  में पहुंचे छात्रों ने बताया कि वह अब डाक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, लैब टेक्नीशियन, व्यवसायी, गृहणी एवं वकी, इंजीनियर के रुप में अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी ने अपना परिचय देकर गुरूओ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर लगभग 40 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें दयानिधि नायडू, युसूफ खान, सगीर अहमद, यारेसा खान, कुबेर टिकरिया, योगेश साहू, आदित्य परिहार, अजय श्रीवास्तव, दीपक, जितेंद्र साहू, रितेश शर्मा, विनोद नायक, अमित साहू, यशवंती साहू, नमिता साहू, रश्मि, निधि त्रिपाठी और देवकी नंदन सोम शामिल रहे।