नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन पर मंथन करेंगे 150 स्कूलों के प्राचार्य
0- महाराष्ट्र् मंडल व छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट की पहल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल व छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन शनिवार, 31 अगस्त को विभिन्न शालाओं के प्राचार्य व उप प्राचार्य के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसमें क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक नेतृत्व, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर गंभीर मंथन करने के साथ ही शाला प्रबंधन पर विमर्श होगा।

महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि डॉ. जयेन्द्र नारंग, महानिदेशक, आईएसबीएम विश्वविद्यालय, राधेश्याम थवाइत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, डॉ. श्रुति गुप्ता, निदेशक ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बिलासपुर आशुतोष त्रिपाठी, निदेशक, कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजीव गुप्ता अध्यक्ष स्कूल मैनेजमेंट, अजय मधुकर काले अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल प्राचार्यो से चर्चा करेंगे। शिक्षा व प्रबंधन को उच्च स्तर तक वृद्धि करने के जिला स्तरीय आयोजन में रायपुर जिले की लगभग 150 शालाओं के प्राचार्य, उप प्राचार्य कार्यशाला में भाग लेंगे।