यह कबाड़ में पड़ा कुकर नहीं.. नक्सलियों द्वारा लगाया प्रेशर कुकर बम है
रायपुर। जंगल के बीच पड़ा यह कुकर कबाड़ में पड़ा कुकर नहीं है। यह नक्सलियों द्वारा लगाया गया प्रेशर कुकर बम है। जिसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कोंडागांव की पुलिस ने गुरुवार को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र में नियमित सर्चिंग के दौरान बरादम किया। नक्सलियों द्वारा छिपाए 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किया हैं। बता दें इन बमों में चार किलोग्राम वजनी तीन नग और तीन किलोग्राम वजनी तीन नग आईईडी बरामद किया। बमों का कुल वजन लगभग 21 किलोग्राम था।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोंडागांव पुलिस ने बीते गुरुवार को थाना धनोरा मांडगांव क्षेत्र में नियमित सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किया हैं। बता दें इन बमों में चार किलोग्राम वजनी तीन नग और तीन किलोग्राम वजनी तीन नग आईईडी बरामद किया। बमों का कुल वजन लगभग 21 किलोग्राम था। इसके बाद बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने मिलकर इन बमों को सावधानीपूर्वक मौके पर ही नष्ट कर दिया।
बता दें इन आईईडी बमों को नक्सलियों ने पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगाया था। एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह खतरा भांपते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व में तत्काल कदम उठाया गया।