संकल्प नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे मुख्य सचिव... निरीक्षण कर ली जानकारी
रायपुर। संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र पहुंच मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने समिति के कार्यों को जाना और नशा मुक्ति के लिए आने वाले लोगों से चर्चा की।
संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में मुख्य सचिव के साथ समाज कल्याण विभाग के सचिव भुनेश यादव और समाज कल्याण विभाग की डायरेक्टर रोक्तिमा यादव भी पहुंची थी। सभी ने संकल्प नशा मुक्ति केंद्र द्वारा समाज के नशा पीड़ित लोगो को भर्ती कर निशुल्क उपचार के बारे में जाना ,तथा सेंटर में भर्ती उपचार्थियो से मिलकर उनका हाल जाना।
सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों से बात कर उपचार की पद्धति और आने वाली चुनौती की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने संकल्प नशा मुक्ति केंद्र के प्रयासों की सराहना की तथा इस कार्य को कठिन और पुण्य कार्य मानते हुए शासन स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।