छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से सौजन्य भेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर पदाधिकारी महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डा कमल वर्मा, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल का शाल, विशेष गुजराती पटका और श्रीफल देकर सम्मानित किया और परिषद की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया।
परिषद द्वारा संचालित स्पीच थेरेपी सेंटर, मानसिक दिव्यांग गृह, बाल जीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र, खुला आश्रय गृह, राज्य वीरता पुरस्कार और अन्य कार्यों से अवगत कराया गया। राज्यपाल ने संस्था द्वारा रायपुर में परिषद द्वारा संचालित स्पीच थेरेपी सेंटर का अवलोकन करने जल्दी ही आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वर्ष 2003 के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाली चुनेस्वरी कोठलिया की गंभीर आर्थिक स्थिति से राज्यपाल को अवगत करवाने के साथ शासन के किसी भी उपक्रम में सेवा का अवसर के साथ प्रधानमंत्री आवास प्रदान करवाने चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को चुनेश्वरी का आवेदन पत्र सौंपा। राज्यपाल ने चुनेश्वरी के आवेदन पर यथा सम्भव सहायता एवम् प्रधानमंत्री आवास आबंटित करने हेतु तत्काल निर्देश दिए।