स्कूल, कालेजों में 14 दिनों की छुट्टी का ऐलान… दशहरा और दीपावली पर इतने दिन का अवकाश...
रायपुर। प्रदेश में दशहरा और दीपावली पर सात-सात दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक दशहरा पर छह दिनों की जगह सात दिनों का अवकाश रहेगा।
सरकार के जारी आदेश में दशहरा की छुट्टी 7 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक रहेगी। 13 अक्टूबर को रविवार है, अगर इस दिन को भी जोड़ दिया जाये तो पूरे आठ दिनों की लगातार छुट्टी स्कूल और कालेजों की रहेगी।
दीपावली अवकाश की बात की जाए तो इस बार दीपावली की छुटटी 28 अक्टूबर से शुरू होगी और 2 नवंबर तक चलेगी। 3 नवंबर को रविवार पड़ रहा है। इस दिन भी कर्मचारियों और स्कूल व कालेजों में अवकाश रहेगा।
शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा। 29 दिसंबर को रविवार है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक अवकाश रहेगा। वहीं, 2024-25 तक के 44 रविवार, शासकीय अवकाश 25 दिन, स्थानीय अवकाश 3 दिन कुल 72 दिन अवकाश रहेगा।