रायपुर

राधा बाई कालेज में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ और एकांकी का मंचन

रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में 14 सितंबर 2024 को प्राचार्य डॉ. सीएल देवांगन के अध्यक्षता में हिंदी दिवस आयोजित किया गया।  स्नातक छात्राओं द्वारा हिंदी भाषा से संबंधित काव्य पाठ स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा एकांकी रीढ की हड्डी का मंचन किया गया है। यह एकांकी समाज में व्याप्त दहेज संबंधित विकारो पर कटाक्ष करते हैं अभी भी समाज में शंकर जैसे बिना रीढ के लड़के भी विद्यमान है। एकांकी आज भी प्रासंगिक है। इस मंचन में लक्ष्मी पाल ,रागिनी लोधी, दामिनी सोनकर,माहिमा राय, दीक्षा देवांगना, लक्ष्मी साहू छात्राओं ने अपने अभिनय की सशक्त प्रस्तुति दी।

नाटक के मंचन में अर्पिता बेडेकर ने निःस्वार्थ भाव से सहयोग किया। इसी कड़ी में हिंदी परिषद का भी गठन किया गया है। जिसमें पूजा सिंह अध्यक्ष लक्ष्मी पाल ,उपाध्यक्ष उपासना साहू, सचिव दीक्षा देवांगन, सह सचिव एवं कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। परिषद के अध्यक्ष पूजा सिंह है ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किये। विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा बेहेरा ने इस अवसर पर उद्बोधन दिया है। कार्यक्रम में हिंदी विभाग के समस्त प्राध्यापक डॉ. श्वेता बोहराडॉ.आस्था मिश्रा ,डॉ.कलम रेखा वरिष्ठ अध्यापक डॉ. विनोद जोशी, डॉ.मनीषा शर्माडॉक्टर  सोनिता सत्संगी, डॉ. मंजू झा, डॉ.रूपा सल्होत्रा, डॉ ज्योति मिश्रा, एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।