रायपुर सांसद और आरंग विधायक को सनातन हिंदू समाज ने दिया रामकथा का आमंत्रण
रायपुर। सनातन हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने समता कालोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज (मैक) के आडिटोरियम में रविवार, 22 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक ‘राम राज्य की परिकल्पना एवं वर्तमान चुनौतियों के समाधान में रामचरित मानस की भूमिका’ पर आयोजित रामकथा का आमंत्रण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दिया। बतादें कि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणजी का संगीतमय रामकथा प्रवचन होगा। यह कथा उनकी 821वीं संगीतमय रामकथा होगी।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर के प्रबुद्धजनों को आमंत्रण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब से नवा रायपुर में मुलाकात कर उन्हें रामकथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया। दोनों ने ही कार्यक्रम में पहुंचने का वचन दिया है।इस कार्यक्रम में श्री रामराजा सरकार मंदिर ओरछाधीन एवं वाराणसी के विशिष्ट कलाकारों की संगत में रामरस भक्ति से ओपप्रोत भजनों की प्रस्तुति होगी।