दो दिवसीय संगीत समारोह "राग रजनी" का 26 और 27 सितम्बर को वृंदावन हाल में
रायपुर। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरुकुल द म्यूजिक अकेडमी, रायपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय संगीत समारोह "राग रजनी" का भव्य आयोजन 26 और 27 सितंबर को शाम 6.30 बजे से वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में किया जा रहा है। यह संगीत समारोह भारतीय संगीत की समृद्ध धरोहर को समर्पित है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कार्यक्रम में पंडित संतोष नाहर , वायलिन वादन-टॉप ग्रेड आर्टिस्ट एवं निदेशक, आकाशवाणी, नई दिल्ली, अभिराम नंदा, बांसुरी वादन वरिष्ठ शिष्य, पं. हरिप्रसाद चौरसिया, भुवनेश्वर, डॉ. शुभंकर दे, शास्त्रीय गायन प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय गायक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी और डॉ. सौम्या चक्रवर्ती, प्रसिद्ध गायिका, पटना उपस्थित रहेंगी।
यह संगीत समारोह न केवल शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए, बल्कि उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय संगीत की गहराई और विविधता का अनुभव करना चाहते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संगीत के माध्यम से एकता और शांति का संदेश देना है।