एनआईटी रायपुर में " एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल अप्रोचेस इन मेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग एंड बायोमैकेनिक्स" पर हुई कार्यशाला
रायपुर। एनआईटी रायपुर के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग ने 7 अक्टूबर 2024 को एक समापन सत्र के साथ "एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल अप्रोचेस इन मेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग एंड बायोमैकेनिक्स" पर अपने अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का सफलतापूर्वक समापन किया। 3 से 7 अक्टूबर तक पांच दिवसीय आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ एन वी रमना राव द्वारा किया गया था | इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न हिस्सों से 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आईआईटी भिलाई, MANIT भोपाल, आईआईआईटी रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, जीएसएफसी विश्वविद्यालय वडोदरा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के नेतृत्व में 30 सत्र आयोजित किए गए थे। कार्यशाला में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए, जिससे उपस्थित लोगों को मेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग और बायोमैकेनिक्स के प्रमुख विषयों की गहन समझ मिली।
समापन सत्र में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखी गई, जिनमें डॉ. शुभोजीत घोष,अध्यक्ष, कंटीन्यूइंग एजुकेशन सेल(सीईसी), डॉ. अरिंदम बिट, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष; और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बिकेश कुमार सिंह, डॉ. निशांत के. सिंह, और डॉ. शिवांगी गिरि, अन्य संकाय सदस्य और प्रतिभागी शामिल रहे।
अपने संबोधन में, डॉ. शुभोजीत घोष ने समन्वयकों और प्रतिभागियों को बधाई दी, और उत्तम रिसर्च वर्क के लिए विभाग के समर्पण पर जोर दिया और प्रतिभागियों को उनके द्वारा अर्जित ज्ञान को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. बिकेश कुमार सिंह ने कार्यशाला के प्रमुख सत्रों और हाइलाइट्स का विस्तृत अवलोकन प्रदान किया, जबकि डॉ. निशांत कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा की |
इस दौरान प्रमुख विषयों में वक्ता सत्र जैसे ईईजी सिग्नल विश्लेषण शामिल रहे, जिसे अमृता विश्व विद्यापीठम कोयंबटूर से डॉ गुहान ने प्रस्तुत किया; जीएसएफसी विश्वविद्यालय वडोदरा से प्रो जी आर सिन्हा, एमएएनआईटी भोपाल से डॉ मितुल अहिरवाल, आईआईआईटी नया रायपुर से डॉ अनुराग सिंह द्वारा विभिन्न ईईजी सिग्नल एप्लिकेशन, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से प्रो कविता ठाकुर द्वारा ऑडियो विश्लेषण, एनआईटी रायपुर से डॉ निशांत और डॉ शिवांगी द्वारा कम्प्यूटेशनल बायोमैकेनिक्स; आईआईटी भिलाई से डॉ यज्ञेश द्वारा मैडिकल एप्लिकेशन में सामग्री और चिकित्सा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, जिसे डॉ बिकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।