रायपुर

महाराष्ट्रीयन तेली समाज मना रहे मां शारदा उत्सव

रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज द्वारा तीन दिवसीय मां शारदा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिमा स्थापना के साथ तीन दिनों तक भजन-कीर्तन और विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

महाराष्ट्रीय तेली समाज के महिला मंडल की प्रमुख वीणा कुंबलकर ने बताया कि तीन दिवसीय शारदा उत्सव कार्यक्रम में 14 अक्टूबर को स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। वहीं 15 अक्टूबर को सुबह पूजन और आरती के बाद बाद शाम को भजन संध्या, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

वीणा ने आगे बताया कि 16 अक्टूबर को काजागिरी पुर्णिमा में मां शारदा की प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा। वहीं विसर्जन के पूर्व भूलाबाई भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।  उन्होंने समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।