आल इंडिया IPSC विजुअल आर्ट फेस्ट में 300 बच्चों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
रायपुर। राजकुमार कालेज में आयोजित तीन दिवसीयऑल इण्डिया IPSC विजुवल आर्ट उत्सव में देश के 18 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। टाई एंड डाई विधा में बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी, असमवैली सोनीपत, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, डेली कॉलेज इंदौर, एलके सिंघानिया, गोटन , आरकेसी, रायपुर की टीम ने हिस्सा लिया। वहीं स्टिल लाइफ विधा में संस्कार वैली भोपाल, विद्यादेवी जिंदल स्कूल हिसार, एलके सिंघानिया स्कूल गोटन, द लॉरेंस स्कूल लवडेल और राजकुमार कॉलेज रायपुर।

ज्वेलरी मेकिंग विधा में सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, एमजीडी गर्ल्स स्कूल इंदौर,बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी, डेली कॉलेज इंदौर, राजकुमार कॉलेज रायपुर और स्कल्पचर विधा में सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, एमराल्ड हाइट्स,वाईपीएस पटियाला, आसाम वैली, वेल्हम बॉयज ,राजकुमार कॉलेज रायपुर की टीम ने शिरकत की।
प्लेट डेकोरेशन विधा में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी ,वाईपीएस पटियाला, हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट ,राजकुमार कॉलेज, फोटोग्राफी विधा में ताशी नामग्याल एकेडमी गंगटोक , वेल्हम बॉयज स्कूल देहरादून,द लॉरेंस स्कूल लवडेल, डेली कॉलेज इंदौर ,हैदराबाद पब्लिक स्कूल बेगमपेट, राजकुमार कॉलेज रायपुर और टाइल मोजैक विधा में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, एलके सिंघानिया स्कूल गोटन,द लॉरेंस स्कूल लवडेल, वेल्हम बॉयज स्कूल , देहरादून के विभिन्न विद्यालयों ने अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।